देश का सबसे ज्यादा कमाऊ रेल मंडल धनबाद

धनबाद:लोडिंग के लिए देशभर में पहचाने जाने वाले धनबाद रेल मंडल ने न सिर्फ सबसे ज्यादा ढुलाई में बल्कि सबसे ज्यादा कमाई करने में भी पूरे देश में लगातार पिछले आठ महीने से नंबर वन के पायदान पर अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहा है।

इस संबंध में मंगलवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि देश को बिजली के लिए कोयला उपलब्ध कराने में धनबाद का अहम योगदान रहा है।

और इसकी उपलब्धता में कमी न आए इसके लिए धनबाद रेल मंडल पूरी तरह सजग है। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक में हुई लोडिंग में धनबाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिलासपुर, खुर्दा रोड और चक्रधरपुर को लगातार मात देते हुए नंबर वन के स्थान पर काबिज रहने में सफल रहा है।

आठ महीने में धनबाद ने 122 मिलियन टन लोडिंग कर 16366 करोड़ रुपये की कमाई की है जो भारतीय रेल में सर्वाधिक है। साथ ही यह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिलासपुर से करीब 18 प्रतिशत ज्यादा है।

डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि वहीं नंबर माह की बात करें तो 15.38 मिलियन टन लोडिंग कर 2024 करोड़ रुपये की कमाई की है जो दूसरे पायदान पर रहे बिलासपुर से करीब 16 प्रतिशत ज्यादा है।

ज्ञात हो कि नवंबर माह में धनबाद रेल मंडल ने भरतीय रेल में सर्वाधिक 15.38 मिलियन टन लोडिंग कर सबसे अधिक कमाई करने वाला रेल मंडल बना रहा, जबकि दूसरे नम्बर पर बिलासपुर 14.34 मिलियन टन, तीसरे नंबर पर खुर्दा रोड 12.99 मिलियन टन और 11.75 मिलियन टन लोडिंग कर चक्रधरपुर चौथे स्थान पर रहा।

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img