26 फरवरी को पीएम मोदी धनबाद रेल मंडल के 20 आरओबी और अंडरपास का करेंगे शिलान्यास

धनबाद रेल मंडल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास और एक स्टेशन का लोकार्पण और 1500 रेल फ्लाई ओवर, रेल अंडरपास, अमृत स्टेशन योजना के तहत आदर्श रेलवे स्टेशन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें धनबाद रेल मंडल के 20 आरओबी और अंडरपास भी शामिल है। इसको लेकर शनिवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 26 फरवरी 2024 को धनबाद रेल मंडल में 20 जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरओबी, आरयूबी और आदर्श रेलवे स्टेशन का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। इसमें कुल 17 लिमिटेड हाइट सबवे और 2 आरओबी का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से हुए इस विकास कार्य के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय सांसद विधायक के साथ-साथ स्थानीय जनता भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 2047 के विकसित भारत का विकसित रेल प्रतियोगिता में चयनित हुए छात्र-छात्राओं द्वारा इस दौरान एक कल्चरल कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इसके माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के तहत विकसित रेल पर उनके सुझाव और विचारों को सुना जाएगा। साथ ही इन चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके सुझावों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रेल क्रॉसिंग गेट पर एलएचस और आरओबी बन जाने से इसमें सुरक्षात्मक विकास कैसे होगी इस पर भी स्थानीय लोगों से राय लिया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में रेल में होने वाले विकास कार्यो में जनता क्या-क्या बदलाव चाहती है, इस पर भी उनके विचार लिए जाएंगे।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लुटेरा गैंग गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस, जिला...

WhatsApp New Feature: बिना चैट खोले दिखेगा Online Status, Storage Management...

WhatsApp जल्द नया Contacts Hub फीचर ला सकता है। यूजर्स बिना चैट खोले ऑनलाइन स्टेटस देख सकेंगे, साथ ही स्टोरेज मैनेजमेंट भी होगा आसान। WhatsApp...

Jharkhand Sand Crisis: 444 में सिर्फ 13 बालू घाटों की लीज...

 झारखंड में बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया में देरी से अवैध बालू कारोबार बढ़ा। 444 घाटों में सिर्फ 13 की लीज फाइनल, कई जिलों...

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img