शराब के नशे में बदमाशों ने की थी लूटपाट, लूट के सामान के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार

नालंदा : 11 दिसंबर की शाम नालंदा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार के पुत्र पंकज कुमार के द्वारा नालंदा थाना में कार सवार तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लूटपाट का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले को पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। राजगीर डीएसपी ने अपने कार्यकाल में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मामले की जानकारी दी।

डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नालंदा द्वारा एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त छह अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। कांड में लूटी गई मोबाइल, 500 रुपए नगद , घटना में प्रयुक्त कार एवं चार अन्य मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

नालंदा थाना क्षेत्र के नोना गांव निवासी जगदीश पासवान का पुत्र नौलेश कुमार, राजकुमार पासवान का पुत्र प्रमोद कुमार, संजय पासवान का पुत्र गोलू कुमार, देवानंद पासवान का पुत्र बलराम पासवान, अरुण पासवान का पुत्र विनय कुमार, चतारपर गांव निवासी नरेश पासवान का पुत्र संतोष पासवान है।छापेमारी टीम में नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार एवं नालंदा/सिलाव थाना की सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहीं।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पंकज कुमार अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतुहा से अपने गांव जगदीशपुर जा रहे थे। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर पावर ग्रिड के आगे बड़की पुल के पास उजले रंग की कर पहले शुरू की हुई थी। उसमें सवार लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इतने में ही कर से उतर कर दो व्यक्ति बाहर आया और उनके साथ मारपीट करते हुए सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल एवं कागजात लूट लिए उन लोगों के मुंह से शराब की दुर्गंध भी आ रही थी। इसके बाद सभी बदमाशी कर पर सवार होकर वहां से भाग निकले थे।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...