Advertisement
Advertisement
Advertisement

ज्वेलरी लूट मामले का खुलासा, नगद व मोबाइल के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में पिछले दिनों ज्वेलरी दुकानदार से गोढ़वा चौक पर हुई लूट मामले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे हुए नगद व मोबाइल भी बरादम किया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने घटना में शामिल गोलू कुमार, श्रीराम कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार और चोरी की गहना खरीदने वाले अवधेश शाह को गिरफ्तार किया है। पिछले महीने ज्वेलरी दुकानदार से लूट कर दो अपाचे गाड़ी से अपराधी फरार हो गए थे।

मुफस्सिल थाना इलाके में पिछले दिन हुए ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है – सदर डीएसपी-2 जीतेश पांडे

आपको बता दें कि जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और एक टीम का गठन किया और लूटकांड में शामिल पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी-2 जीतेश पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मुफस्सिल थाना इलाके में पिछले दिन हुए ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

Motihari Police 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गैंगवार के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, लोडेड पिस्टल के साथ धीरज उर्फ गब्बर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jamtara News: छह महीने से राशन के लिए तरस रहा बुजुर्ग...

Jamtara News में राशन कार्ड होने के बावजूद नाला प्रखंड के बुजुर्ग दंपति को छह महीने से अनाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के...

Chaibasa Road Accident: जगन्नाथपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिता-पुत्र को...

 Chaibasa Road Accident में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद NH-20...

Palamu Road Accident: अनियंत्रित पिकअप ने चार लोगों को कुचला, दो...

 Palamu Road Accident में पांडू प्रखंड के खुरा गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने घर के बाहर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे...