4 हथियार बंद अपराधी ने चालक को बंधक बनाकर पेट्रोल टंकी से ट्रक को किया गायब

बांका : बांका के अमरपुर इंग्लिशमोड़-शंभूगंज मुख्य मार्ग में बाजा पेट्रोल पंप के समीप हथियारबंद चार अज्ञात अपराधी ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर ट्रक लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार की देर रात की है। घटना को लेकर ट्रक चालक बेगूसराय के गाडा गांव निवासी दिनेश महतो ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसपर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक बेगूसराय से छर्री लोड करने के लिए झारखंड के रामपुर हाट जा रहा था।

इसी क्रम में भरको पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी खड़ाकर बहियार शौच करने गया। जब वापस लौटा तो चार हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक को बंधक बना लिया। साथ ही ट्रक लेकर समुखिया मोड़-बेलहर मार्ग की ओर लेकर चले गए। वहीं चालक को सड़क किनारे बिजली पोल में बांध कर ट्रक बेलहर की ओर लेकर चला गया।

ट्रक चालक ने बताया कि लगभग आधा घंटा बाद बाइक से दो युवक आया। जिसने उसे बिजली पोल से खोलकर मुक्त कर दिया और धमकी दिया कि चुपचाप चले जाओ, नहीं तो हत्या कर जंगल में फेंक देंगे। गाड़ी मालिक ज्योति सिंह उर्फ़ सोनू ने बताया कि मुझे ट्रक चालक ने दूसरे गाड़ी के चालक से संपर्क करके मुझे ट्रक सप्लायर ने फोन किया। तब मुझे घटना की जानकारी मिली। अमरपुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे मिली है। अगर घटना सही है तो केस दर्ज करके जांच किया जाएगा गाड़ी कहीं भी हो उसके उसे खोज लिया जाएगा।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

RIMS Admission 2026: रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर 29...

RIMS Admission 2026, रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...