अज्ञात अपराधियों ने ट्रक चालक को मारी गोली

272
Advertisment

कटिहार : NH 31 पर ट्रक चालक से अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर दो हज़ार रुपये लूट लिया। घायल ट्रक चालक का इलाज कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है। कोलकाता से कटिहार आ रहा ट्रक NH 31 आईबीपी पैट्रोल पंप के सामने रूका था, इसी बीच मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने ट्रक चालक से ट्रक का गेट जबरन खुलवाते हुए पहले दो हज़ार रुपया छीन लिया और फिर ट्रक ड्राइवर को गोली मार दिया। गोली ट्रक ड्राइवर के मुंह में लगा है, ट्रक ड्राइवर की पहचान बक्सर जिला के प्रदीप ठाकुर के रूप में हुआ है फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Advertisment
Advertisement