अपराधियों ने एक रिटायर ओवरसीयर के घर में की भीषण डकैती

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। अपराधी लगातार लूट, डकैती और हत्या जैसी घटना करने से बाज नहीं आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर अपराधियों ने एक रिटायर ओवरसीयर के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। वहीं हथियार के बल पर घर में रखे जेवरात समेत सारा कीमती सामान डकैतों ने डकैती कर मौके से फरार हो गए। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव की है।

बताया जा रहा है कि रिटायर ओवरसीयर राम पुकार अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। तभी चार के सांख्य में हथियार बंद डकैतों ने घर में प्रवेश किया। रिटायर ओवरसीयर राम पुकार महतो एवं उसकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और घर में ही दोनों को हाथ पैर बांधकर डकैती की भीषण घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि डकैतों ने घर में लगे सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी तोड़कर अपने साथ ले गया है।

वहीं डकैतों ने घंटे तक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया और जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की भी धमकी दे डाली। वहीं डर से रिटायर ओवरसीयर राम पुकार महतो कुछ नहीं बोला और डकैती घर में रखें जेवरात सहित सार सामान लेकर चलते बने। बताया जा रहा है कि डकैतों ने तकरीबन 50 लाख से अधिक सामान की डकैती की है।

बताया जा रहा है कि डकैतों ने पहले गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे सारा सोने की जेवरात की डकैती की। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा मंसूरचक थाना पुलिस को दी। मौके पर मंसूरचक थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। इस संबंध में तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि एक रिटायर ओवरसीयर के घर में लूट की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...