पुलिस सुस्त, अपराधी बेलगाम, प्रोफेसर के घर डकैती

पटना :प्रोफेसर के घर डकैती –  इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां बेलगाम अपराधियों ने पटना पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पटना सहित बिहार में अपराधियों का बोलबाला कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से है। बुधवार की रात ढाई से 3:00 बजे अपराधियों ने कदमकुआं इलाके में प्रोफेसर आशुतोष के घर में डकैती की घटना को अंजाम दे दिया।

प्रोफेसर के घर डकैती

दरअसल, घर के अधिकांश पारिवारिक सदस्य वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे और बुजुर्ग दंपत्ति घर में रह गया था। छह से सात की संख्या में नकाबपोश अपराधी पहुंचे और घर का दरवाजा खुलवाया और उसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दंपत्ति भय से एक कोने में दुबक रहा। घटना के बाद आज पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में छूट गई है। इस घटना ने एक बार फिर से राजधानी की विधि व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

BJP Legislature Party Meeting:बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, CM सम्राट...

BJP Legislature Party Meeting पटना: बिहार में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित...

Nadimul Haque ED Raid: TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े...

Nadimul Haque ED Raid: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कार्रवाई की।...

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के हेल्थ चेकअप के लिए...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिवार के साथ विशेष विमान से हैदराबाद रवाना हुए हैं। AIG अस्पताल...