शहीदी बाबा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मनीष जायसवाल

हजारीबागः बुधवार को हजारीबाग के मालवीय मार्ग स्थित ऐतिहासिक बड़ा अखाड़ा, ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में महंत विजयानंद दास जी की अगुवाई में माता गुजरी जी के चार वीर सहबजादों की शहीदी को समर्पित शहीदी बाबा दिवस का आयोजन किया गया।

भारतीय कुश्ती कल का अद्भुत और विलक्षण प्रदर्शन किया गया

इस अवसर पर बिहार राज्य के मधुबनी जिले से यहां पहुंचे पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती कल का अद्भुत और विलक्षण प्रदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया गया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

विधायक अखड़ा 2 22Scope News

मौके पर अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, सरदार अवतार सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा नेता सह बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता,भाजपा नेता केपी ओझा, भैया बांके बिहारी, कांग्रेस नेत्री कोमल कुमारी, ब्रजेश तिवारी, शिवदत्त पांडेय, शत्रुघन पांडेय, मुनींद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

धर्म, निष्ठा और शौर्य की पराकाष्टा के समय आयु मायने नहीं रखती-मनीष जायसवाल

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत किया एवं सभी ने बाल शहीदी दिवस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मौके पर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने बाल शहीदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की यह दिवस हमें याद दिलाता है कि धर्म, निष्ठा और शौर्य की पराकाष्टा के समय आयु मायने नहीं रखती।

ये भी पढ़ें- जियो IIT बॉम्बे के साथ भारत जीपीटी पर कर रहा काम-आकाश अंबानी

विधायक मनीष जायसवाल ने कुश्ती कला से बेहद प्रभावित होकर बिहार के मधुबनी से पहुंचे कलाकारों को अपनी ओर से सम्मानित किया और उनका एवं उनके कला का मान बढ़ाया। इस कार्यक्रम के अवसर पर झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के पहलवानों के साथ झारखंड कुश्ती संघ की स्थापना का प्रस्ताव भी लाया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन महंत विजयानंद दास एवं धन्यवाद ज्ञापन ब्रजेश तिवारी द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता मुनींद्र शर्मा और विषय प्रवेश शत्रुघन पांडेय द्वारा किया गया। मौके पर समाज के कई गणमान्य लोग और सनातन और सिख समाज के लोग मौजूद रहें।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...