भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मनीष जायसवाल

हजारीबागः झारखण्ड विधानसभा के शीतकालीन सत्र से लौटकर जहां विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया। वहीं विकसित भारत संकल्प रथ के साथ बतौर कार्यक्रम प्रभारी के रूप में शनिवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल बड़कागाँव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत भवन व आंगो पंचायत भवन में पहुँचकर उपस्थित सैकड़ों पंचायत वासियों को संबोधित किया।

हजारीबाग विधायक 222 22Scope News

ये भी पढ़ें- सीएम हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को कुछ इस तरह से दी क्रिसमस की बधाई…

विधायक मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, लाचार, किसान व महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। जायसवाल ने जरूरतमंद महिलाओं को मौके पर गैस चूल्हा व गैस सिलेंडर भी वितरित किया।

केंद्र सरकार की विकास योजनाओं से अवगत कराएगी यात्रा

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल के हाथों नई तकनीक से निर्मित ड्रोन उपकरण के तहत कांडतरी गांव के खेतों में यूरिया का छिड़काव कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

हजारीबाग विधायक 20 22Scope News

ये भी पढ़ें- ACB ने एएसआई को 6 हजार रूपए घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि 25 दिसम्बर से उलिहातू की धरती से प्रधानमंत्री ने संकल्प भारत यात्रा की शुरुआत की थी जो 25 जनवरी तक देश के कोने-कोने तक यह रथ पहुँचकर लोगों को जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं से अवगत कराने का कार्य करेगा।

इस कार्यक्रम में ही लोगों को स्वास्थ्य का भी जांच कर मुफ्त में दवाइयां भी दी है। विधायक मनीष जायसवाल ने पीएम मोदी के आने के बाद देश में हुए व्यापक बदलाव आधुनिक भारत के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बताया है ।

 

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...