एक युवक की हत्या, शव को घर के बाहर फेंका

जमुई : आज अहले सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। प्रथम द्रष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है लेकिन मृतक के परिजन इसे रुपए लेन देन का मामला बता रहे हैं। नगर थाना क्षेत्र के महिसौढ़ी इलाके में रहने वाला युवक रूपेश कुमार स्थानीय एक निजी नर्सिंग होम में कंपाउंडर था। आज सुबह उसके परिजनों को सूचना मिली कि रूपेश की हत्या कर एक घर के बाहर फेंका हुआ है।

सूचना मिलते ही जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा घर के बाहर रूपेश का शव पड़ा हुआ है। काफी कहने सुनने पर गेट खुला तो लोग उसके पास पहुंचे। शव पर मार और चोट का काफी निशान था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद आरोपी के घर के सभी पुरुष सदस्य फरार हैं। लेकिन पुलिस ने एक महिला और एक लड़की को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chatra Jholachhap Doctor News: चतरा में फिर उठा झोलाछाप डॉक्टरों पर...

Chatra Jholachhap Doctor News: जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए...

Bihar Cabinet 27 Proposals: बिहार कैबिनेट के 27 बड़े फैसले, स्टूडेंट...

Bihar Cabinet 27 Proposals: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में शिक्षा,...

Rajkumar Shukla Jayanti: राजकुमार शुक्ल को अब मिलेगा वह सम्मान, जिसके...

Rajkumar Shukla Jayanti: जब चंपारण के किसान ब्रिटिश नील बागान मालिकों के अत्याचारों से जूझ रहे थे, तब पंडित राजकुमार शुक्ला ने उनके संघर्ष...