नवादा : खबर नवादा के रजौली से हैं। यहां छठी की खुशई मातम में बदल गई। क्योंकि इसमें शामिल होने आए युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।
यह घटना रजौली बलिया गांव में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।
इस संबंध में रजौली डीएसपी पंकज कुमार बताया जाता है कि रात में बलिया गांव में एक छठियारी समारोह में शामिल होने गया। जिला के फतेहपुर प्रखंड करियादपुर गांव से आए युवक सुनील कुमार का शव रजौली-चौथा मार्ग पर मिला था। ग्रामीणों ने सड़क के किनारे शव को देखा जिसकी जानकारी डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची 112 टीम ने रजौली थाना को सूचना दिया। जिसके बाद शव को जब्त कर छानबीन की जा रही है।
मृतक युवक की पहचान गया जिला के सुनील कुमार के रूप में हुआ है जो अपने मौसी के यहां छटियारी पूजन में सम्मिलित होने आया था। इसी बीच युवक की हत्या कर रोड के किनारे फेंक दिया गया। रजौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की तहकीकात कर रही है।
अनिल शर्मा की रिपोर्ट







