प्रिंस खान ने मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, हड़ताल पर जाएंगे धनबाद के डॉक्टर

धनबादः IMA ने आगामी 30 दिसम्बर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लेने के साथ इसे अगले तीन दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। IMA ने गैंगेस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के द्वारा सर्वमङ्गला नर्सिंग होम संचालक से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की अल्टीमेटम दिया था।

डॉक्टर 2 22Scope News

हड़ताल के दौरान OPD और इमरजेंसी सेवा बंद रहेगी

हड़ताल के दौरान OPD और इमरजेंसी दोनों सुविधाएं बन्द रहेगी। धनबाद SSP के तबादले के बाद महज 3 दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर IMA झारखंड के अध्यक्ष डॉ ए के सिंह एवं धनबाद IMA अध्यक्ष डॉ मेजर चंदन ने बताया कि पूरे राज्य में कहीं भी चिकित्सक सुरक्षित नहीं है।

रंगदारी मामले में अबतक FIR दर्ज नहीं हुआ

डॉ सर्वमङ्गला मामले में अबतक FIR भी दर्ज नहीं हुई है। ऐसे में महज तीन दिनों का फिलहाल हड़ताल किया जाएगा। हड़ताल के दौरान आपातकालीन एवं ओपीडी दोनों ही सेवाएं बाधित रखेंगे।

ये भी पढ़ें- अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद

किसी भी निजी अस्पताल में कोई सर्जरी नहीं होगी जो पुराने मरीज हैं उनका इलाज चलता रहेगा अगर आवश्यकता हुई तो IMA झारखंड से विचार-विमर्श करके इस हड़ताल को पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...