Ranchi Businessman Extortion: गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

Ranchi Businessman Extortion: रांची के व्यवसायी कृष्ण गोपालका से गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर 10 करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर बेटे संग जान से मारने की धमकी।


Ranchi Businessman Extortion: रांची: राजधानी रांची में व्यवसायियों को दहशत में डालने वाली बड़ी वारदात सामने आई है। एचबी रोड रुद्राक्ष ग्रीन अपार्टमेंट निवासी व्यवसायी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी धनबाद के वासेपुर निवासी चर्चित गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई।

व्यवसायी ने लालपुर थाना में प्रिंस खान और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को उनके मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया। इसमें प्रिंस खान से जुड़ी आपराधिक घटनाओं के वीडियो और न्यूज क्लिप भेजी गईं। साथ ही वाट्सएप कॉल पर खुद को “प्रिंस खान दुबई से” बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई।

Ranchi Businessman Extortion:

व्यवसायी ने नंबर ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद 15 सितंबर को एक इंटरनेशनल नंबर से फिर धमकी भरा मैसेज आया। उसमें कहा गया कि ब्लॉक हटाओ और बात करो, वरना व्यवसायी और उनके बेटे को गोली मार दी जाएगी। धमकी के साथ आर्म्स से फायरिंग करते हुए वीडियो भी भेजा गया।


Key Highlights:

  • रांची के व्यवसायी कृष्ण गोपालका से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

  • धनबाद वासेपुर के चर्चित गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर धमकी

  • व्यवसायी व उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी

  • इंटरनेशनल नंबर से आए मैसेज और वीडियो कॉल से दहशत

  • पुलिस ने प्रिंस खान और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया


Ranchi Businessman Extortion: इसके बाद धमकी उनके बेटे के मोबाइल पर भी पहुंची। वीडियो मैसेज में बेटे का नाम लेकर कहा गया कि अपने पिता से नंबर अनब्लॉक करवाओ और 10 करोड़ रुपये दो, नहीं तो सीधे गोली मार देंगे।

इस घटना से परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान वर्तमान में फरार है और उसके दुबई भागने की जानकारी भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...