STF ने 2 कुख्यात अपराधी सहित हथियार का जखीरा किया गिरफ्तार

मधेपुरा : जिले में पंचायत उपचुनाव 2023 को निष्पक्ष एवं भय मुक्त माहौल में संपन्न कराने हेतु लगातार पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश में संपूर्ण जिले में अवैध शराब एवं अग्निशस्त्र की बड़ामदगी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में आज यानी 28 दिसंबर को एसटीएफ एवं एसओजी-2 पटना के द्वारा मुरलीगंज थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सुपौल जिले के टॉप 10 कुख्यात फरार पेशावर अपराध कर्मी शंभू शाह इटहरी गांव वार्ड नंबर-8 में स्थित रामचंद्र शाह के यहां छुपकर रह रहा है। जिसका मुख्य पेशा पैसा लेकर हत्या करना तथा मुरलीगंज थाना अंतर्गत किसी व्यक्ति की सुपारी लेकर हत्या करने के इरादे से इटहरी गांव में रामचंद्र शाह के यहां चुप कर रहा है।

उक्त सूचना को तत्काल थाना अध्यक्ष मुरलीगंज के द्वारा बढ़िया पुलिस पदाधिकारी को दी गई एवं तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मधेपुरा के निर्देशन में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। एसटीएफ एवं एसओजी-2 पटना की टीम के साथ मुरलीगंज थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार डीआईयू सेल मधेपुरा के सदस्य धर्मेंद्र कुमार अखिलेश कुमार एवं प्रभात कुमार के साथ मुरलीगंज थाना सशस्त्र बल को शामिल करते हुए तत्काल प्राप्त सूचना वाले स्थान की गहरा बंदी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध कमी को पकड़ लिया गया।

बता दें कि तलाशी लेने पर शंभू शाह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं कमर से एक कारतूस से भरा बिनडोलिया एवं रामचंद्र शाह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं कमर से एक कारतूस से भरा बिंडोलिया जब्त किया। रामचंद्र शाह के घर की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध अग्नि शास्त्र जिंदा कारतूस हथियार बनाने का औजार एवं अन्य सामान बरामद किया गया। दोनों पेज पर अपराध कमी के गिरफ्तारी से मुरलीगंज थाना एवं श्रीनगर थाना क्षेत्र के दो मुख्य हत्या की साजिश को सफल कर दिया। पुलिस पदाधिकारी ने जब्त हथियार दो देसी कट्टा, एक देसी मार्केट, एक नाली बंदूक, 18 पीस जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल सहित अन्य हथियार बनाने के औजार को पुलिस ने रामचंद्र शाह के घर से तलाशी के दौरान जब्त किया।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...