पटना : बिहार स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) की विशेष टीम के द्वारा पटना जिला पुलिस के सहयोग से कुख्यात अपराधी मृत्युंजय कुमार सहित पांच गिरफ्तार हुए हैं। मृत्युजंय के अलावा प्रणय राज उर्फ बंटी उर्फ प्रवीण, अभिजीत कुमार उर्फ चीकू, आशीष आनंद और गुड्डू कुमार पटना जिला के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से छापेमारी कर अवैध अग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि गिरफ्तार पांचों अपराधी पटना जिला के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एकत्रित हुए थे। किसी व्यक्ति की हत्या करने की योजना बना रहे थे। कुख्यात अपराधी मृत्युंजय कुमार के विरुद्ध पटना, सारण एवं भागलपुर जिला के विभिन्न थाना में अपहरण एवं लूट सहित कई कांड दर्ज है।
बरामदगी
1. रेगुलर पिस्टल-2
2. देशी पिस्टल-1
3. कारतूस (विभिन्न बोर का)-45
4. मैगजीन-1
5. स्कॉर्पियो-1
यह भी पढ़े : बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















