कुख्यात अपराधी शबनम यादव अन्य दुर्दांत साथियों के साथ गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुख्यात एवं दुर्दांत अपराधियों के विरुद्ध चला रहे छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने मधेपुरा उदाकिशुनगंज अनुमंडल के फुलौत ओपी अंतर्गत दियारा क्षेत्र के कुख्यात, दुर्दांत सक्रिय एवं वांछित अपराधी शबनम यादव उर्फ शबन पहलवान, रणवीर यादव, निवास यादव, बमबम यादव, मंटू मंडल को हथियार एवं गोलियों सहित नशीले पदार्थ के साथ धर दबोचा है।

पुलिस की गिरफ्त में आए इन कुख्यात अपराधियों के उपर हत्या, फिरौती हेतु हत्या, हत्या के लिए अपहरण, डकैती, रंगदारी, जानलेवा हमला, अवैध आर्म्स रखने, पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अपराध की योजना बनाने से संबंधित सो अधिक संगीन कांड मधेपुरा एवं भागलपुर जिला में दर्ज हैं। इनके आतंक से दियारा क्षेत्र के लोगों में डर व्याप्त था, जिसकी तलाश मधेपुरा पुलिस एवं भागलपुर पुलिस कर रही थी।

जानकारी देते हुए उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात अपराधी शबनम यादव उर्फ शबन पहलवान एवं उसके गिरोह के साथी बड़ी खाल चौक के पास अवैध हथियार से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार एसडीपीओ उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में बनाए गए टीम द्वारा छापेमारी कर कुख्यात अपराधी शबनम यादव, रणवीर यादव, निवास यादव, बमबम यादव, मंटू मंडल को धर दबोचा गया। गिरफ्त में आए अपराधियों के पास से पुलिस ने अवैध दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल जब्त किया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि इन दुर्दांत अपराधियों के मधेपुरा और भागलपुर के दियारा क्षेत्र में अपराधों की लंबी फेरहिस्त है। इनकी गिरफ्तारी से दियारा क्षेत्र में अपराध को अंकुश लगेगा।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...