पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश कुमार अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। बैठक में ही ललन सिंह ने इस्तीफा दिया है। बैठक में यह तय हुआ कि अगला जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार होंगे। बता दें कि इस बैठक में पार्टी के लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, मंत्री, विधायक और एमएलसी सहित कई नेता मौजूद हैं।
नीतीश ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि बहुत दिनों से ललन सिंह इस्तीफा देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मैं उनका इस्तीफा मंजूर करता हूं। नीतीश ने कहा कि मैंने उन्हें बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माने।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







