पटना : बिहार में नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार की महागठबंधन सरकार और हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ही बुने जाल में फंस चुके हैं। उन्होंने कहा कि सहयोगी राजद की ओर से पहले उनको प्रधानमंत्री का सपना दिखाया गया। इस बीच लालू परिवार द्वारा पूरे सरकारी तंत्र पर कब्जा कर लिया गया आज है।
आश्चर्य की बात तो तब रही जब प्रधानमंत्री पद के लिए जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का त्याग दिखाने वालों द्वारा ही उनका नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित नहीं किया गया। बिहार में पूरी तरह से माफिया हावी हो चुका है। एक और जहां शराब माफिया ने अपना साम्राज्य कायम कर लिया है। वहीं भू-माफियाओं का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है। पूरे बिहार में हत्या का दौर जारी है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







