प्रिंस खान की धमकी के बाद DC-SSP के आश्वासन पर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली

धनबादः गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने तीन दिनों की हड़ताल पर जाने वाले थे। उसके बाद धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन के आश्वासन के बाद धनबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने तीन दिनों के लिए आहूत निजी अस्पतालों के हड़ताल को वापस ले लिया है।

उपायुक्त ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग

इससे पूर्व धनबाद उपायुक्त कार्यालय में एसएसपी धनबाद संजीव कुमार, सिटी एसपी अजित कुमार, DSP एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में IMA पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के बाद एसएसपी संजीव कुमार ने थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की और गैंगेस्टर से जुड़े अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिया।

धनबाद पुलिस 2 22Scope News

ये भी पढे़ं- सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की मौत

बैठक में चिकित्सकों को समझाने में प्रशासनिक पदाधिकारी सफल रहे। उपायुक्त एवं एसएसपी ने चिकित्सकों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। साथ ही जिन चिकित्सकों को धमकी दी गई है उन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने के साथ-साथ घटना की प्राथमिक दर्ज करने एवं गैंगस्टर प्रिंस खान सहित घटना में शामिल अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन एवं धनबाद पुलिस से मिला है सुरक्षा का आश्वासन

जिसके बाद चिकित्सकों ने हड़ताल वापसी की लिखित पत्र उपायुक्त को सौंप दिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए IMA धनबाद अध्यक्ष डॉ मेजर चंदन ने बताया कि चिकित्सकों की आहूत हड़ताल को रोगियों को हित में हमने वापस ले लिया है। इसके साथ ही उन्हें जिला प्रशासन एवं धनबाद पुलिस से पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन मिला है।

ये भी पढ़ें- आजसू नेता ने भाई को मारी गोली, रिम्स रेफर

डॉक्टरों की जो भी मांगे थी उन्हें मान ली गई है। अगर घटना की पुनरावृत्ति होती है या फिर पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी अपने वादों से मुकरते हैं तो फिर से हड़ताल पर जाने का पुनर्विचार किया जा सकता है।

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...