गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान ने फिर से दी जमीन कारोबारी को धमकी

Dhanbad– गैंग्स आफ वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के करीबी नन्हे हत्याकांड मामले में फरार प्रिंस खान ने अब एक जमीन कारोबारी अकरम खान को जान से मारने की धमकी देकर सनसनी फैला दी है. इस मामले में जमीन कारोबारी  ने बैंक मोड़ थाने में प्रिंस खान, उसके भाइयों और पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

अकरम खान का कहना है कि जब वह रात में सोया हुआ था तब एक अनजान नंबर से कॉल आया. फोन पर प्रिंस खान था. उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई. घटना के बाद पूरे परिवार दहशत में है, अकरम खान ने स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों नन्हे खान की हत्या के बाद प्रिंस खान का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें तालिबानी अंदाज में हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सरे आम फहीम और उसके रिश्तेदारों को बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी और पुलिस को भी चैलेंज किया था. एक के बाद एक वीडियो जारी कर प्रिंस खान पुलिस के सामने लगातार चुनौती पेश कर रहा है. जबकि पुलिस अभी भी उसके आसपास भी भटक नहीं पा रही है. देखना होगा की कब तक यह लुका छिपी का खेल चलता है. कब तक पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त होती है.

रिपोर्ट- राजकुमार

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...