स्कॉर्पियो के खातिर शादीशुदा युवती की हत्या

बोकारोः स्कॉर्पियो के खातिर दहेज दानवों ने पीट-पीट कर एक नव विवाहिता की हत्या कर दी। यह मामला बोकारो के सिटी थाना के क्षेत्र के सरदार मोहल्ला की है। घटना में बंधना कुमारी नामक विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है।

शादी के बाद की जा रही थी प्रताड़ित

विवाहिता हत्या 1 22Scope News

मृतक के पिता राजकुमार मंडल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 10 मई 2023 को आयुष कुमार के साथ वैदिक रीति रिवाज से उपहार देकर की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। मृतिका के पिता ने बताया कि इस दौरान कई बार मैंने अपने दामाद आयुष कुमार को समझाने बुझाने का प्रयास किया।

दामाद ने दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की थी

लेकिन मेरा दामाद दहेज में स्कॉर्पियो की मांग पर अड़ा रहा। इस बीच कई बार वीडियो कॉल करके हमारी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी और हम लोगों को वीडियो कॉल दिखाए जाते थे। उन्होंने कहा कि इस बीच मेरी बेटी तंग आकर अपने मायके आ गई।

विवाहिता हत्या 3 22Scope News

ये भी पढ़ें-मंदिर निर्माण में युवक ने पेश की अनोखी मिसाल

लेकिन दामाद आयुष कुमार आकर मेरी बेटी बंधना कुमारी को वापस ले गया, 29 दिसंबर 2023 को पुनः मेरी बेटी के साथ मारपीट की गई तथा सुबह 7:00 बजे वीडियो कॉल पर इस वारदात को दिखाया गया। इसके बाद इसे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मृतिका के पिता ने थाना में आवेदन पत्र दिया है। जिसमें पति आयुष कुमार, ननद पूजा कुमारी व आरती कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है।

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...

Jharkhand 108 Ambulance: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एंबुलेंस कर्मियों ने...

Jharkhand 108 Ambulance, रांची: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर...