Advertisment

पुलिस ने 4 बलात्कारी हत्यारे को किया गिरफ्तार

नवादा : नगर थाना नवादा को यह सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष है। उसका शव अंबेडकर छात्रावास के पीछे खरीदी बीघा नामक स्थान पर सूखे नाले में पड़ा है। जिसे देखकर प्रथम दृष्टिया यह लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। इस सूचना पर नवादा पुलिस के द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया गया। इसी दौरान एक 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति वहां आए और बताएं कि मृतक महिला उनकी पत्नी है। वह अपनी पत्नी के साथ 25 दिसंबर को गया से नवादा अपने ससुराल आ रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान जब वह अपना मोबाइल रिचार्ज करने गए थे तो उनकी पत्नी को कुछ लोगों ने बहला फुसला कर ले गए। इसके बाद वह काफी देर तक खोजबीन करते रहे पर उनकी पत्नी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह अपने ससुराल रामपुर नेमदारगंज चले गए। अगले दिन आकर पुनः खोजबीन कर ही रहे थे कि किसी ने बताया कि उनकी महिला का शव खरीदी बीघा में पाया गया है। जहां वह पहुंचे तो पाया कि वह शव उनकी पत्नी का है। शव के निरीक्षण से यह पता चला कि महिला की हत्या चाकू से गला रेत की गई थी। हत्या के उपरांत उनके प्राइवेट अंगों को चाकू से काटकर अलग कर दिया गया था।

इस घटना के तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर टीम बनाकर हर बिंदु पर वैज्ञानिक अनुसंधान आरंभ किया गया। इस दौरान नवादा शहर के कई दर्जन सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया। जिसमें एक संदिग्ध का फोटो और हुलिया आ गया। इस संदिग्ध की तलाश हेतु पुलिस सक्रिय किया गया। इसी दौरान यह सूचना मिली संदिग्ध व्यक्ति पुनः एक घटना करने की कोशिश में है। इस सूचना पर छापेमारी कर पुलिस के द्वारा उस संदिग्ध सुनील यादव उम्र 30 वर्ष पिता कैलाश यादव निवासी गोंदापुर को पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर पूछताछ किया गया पूछताछ में आरंभ में ऊसने घटना में अपनी संलिप्त से इनकार किया।

परंतु जब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की गई तो इसने स्वीकार कर लिया कि इसने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त महिला को बहला फुसलाकर टोटो पर बैठकर सुनसान जगह पर ले जा रहा था। रास्ते में यह चार साथियों से मिला जिसे इसने अलग-अलग जगह पर बैठाया और सभी ने योजना बनाई। उसके बाद अंबेडकर छात्रावास के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ बलात्कार किया फिर चाकू से गला रेत कर महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद घटना में पकड़े जाने के डर से इन लोगों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटकर फेंक दिया।

सुनील यादव ने स्वीकार किया है कि पहले चार-बार पहले जेल जा चुका है। इस घटना में नवादा पुलिस के द्वारा तुरंत छापेमारी कर सुनील यादव के चार साथियों विपिन कुमार (25 वर्ष), पिंटू कुमार (25 वर्ष) और निरंजन यादव सभी निवासी गोंदापुर थाना के हैं। इन सभी से पूछताछ में इन सभी ने घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली है। घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...