Advertisment

केंद्र सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल करके राज्य सरकार को तंग कर रही है-राजेश ठाकुर

हजारीबागः जिले के कटकमसांडी प्रखंड स्थित हाई स्कूल प्रांगण में संपूर्ण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ सहाय की 126वीं जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी। यह कार्यक्रम उनके पोते तथा कांग्रेस नेता आशीष सहाय के द्वारा आयोजित की गई थी।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोधकांत सहाय एवं कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह के साथ-साथ कई दिगज नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ सहाय को याद किया।

10 वर्षों में कोई भी विकास देखने को नहीं मिला है

विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है तथा जिस प्रकार वर्तमान केंद्र सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल करके झारखंड सरकार को तंग करने का काम कर रही है वैसे में ऐसे कार्यक्रम से कांग्रेस के हाथ को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें- नगर वासियों ने चहल-पहल के साथ दी साल 2023 को विदाई

वहीं स्वर्गीय कृष्ण वल्लभ सहाय के पोते आशीष सहाय ने कहा कि कटकमसांडी प्रखंड में विगत 10 वर्षों में कोई भी विकास देखने को नहीं मिला है ऐसे में अगर कांग्रेस को यहां की जनता मौका देती है तो कटकमसांडी प्रखंड का संपूर्ण विकास किया जाएगा।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...