Advertisment

रांची पहुंचे कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने 22 Scope से कहा- सभी को साथ लेकर करेंगे काम

रांची : झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर शनिवार को रांची पहुंच गए। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

मौके पर न्यूज 22 Scope से खास बातचीत में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सभी को साथ लेकर काम करेंगे। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक साधारण कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी तरह निर्वहन करूंगा। प्रदेश के विकास के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे।

एयरपोर्ट से बाहर निकले सांसद व नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाउंगी। वहीं बंधु तिर्की ने कहा कि नई टीम से पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी उम्मीद है। हम और कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रदेश के लिए काम करेंगे।

कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइन का कार्यकर्ताओं ने पालन नहीं करते हुए दिखे। एयरपोर्ट पर एक तरफ जहां कोरोना की जांच चल रही थी वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों द्वारा कोरोना वायरस को दावत देते हुए दिखे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ना मॉस्क लगाया और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। बता दें कि पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के स्वागत के लिए राज्य भर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को पुलिस ने रांची एयरपोर्ट पर रोका, जानिए क्या है मामला

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...