पलामू में भोजपुरी, हजारीबाग में मगही लेकिन झारखंड में कहां बोली जाती है मैथिली- राजेश ठाकुर

Ranchi-झारखंड में जारी भाषा विवाद पर पत्रकारों के सवालों से झल्लाये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने एक प्रश्न उछाल दिया है कि पलामू में भोजपुरी, हजारीबाग में मगही और संथाल में अंगिका बोली जाती है, लेकिन मैथिली कहां बोली जाती है?

पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने भोजपुरी, मगही और अंगिका के विरोध में धनबाद-बोकारो में निकाली गयी मानव श्रंखला पर राजेश ठाकुर से प्रश्नों की छड़ी लगा दी. लेकिन पत्रकारों के सवालों का सामना करने के वजाय राजेश ठाकुर ने अपना आपा खो दिया, एकबारगी  तो लगा कि राजेश ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ कर चले जाएंगे, लेकिन एक बार फिर से अपने आप को संभाला और किसी तरह एक बार फिर से पत्रकारों के सवालों को लेना शुरु कर दिया.
दरअसल पत्रकारों की कोशिश भाषा विवाद पर कांग्रेस को घेरने और खास कर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा खुलम खुला बोकारो-धनबाद से भोजपुरी, मगही और अंगिका को स्थानीय भाषा की श्रेणी से बाहर करने की घोषणा करने पर कांग्रेस का पक्ष जानने की थी.

लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर की कोशिश इस प्रश्न से बच निकलने की थी. इसलिए पत्रकारों द्वारा भाषा विवाद और भोजपुरी, मगही और अंगिका को स्थानीय भाषा श्रेणी से हटाने की शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की घोषणा पर कांग्रेस का पक्ष पूछने पर अपनी झल्लाहट को रोक नहीं पाए.

झल्लाहट इतनी बढ़ गयी कि भावावेश में राजेश ठाकुर ने भाजपा को अपने घेरे में ले लिया और पत्रकारों से पुछ डाला कि भाजपा बताए कि यदि पलामू में भोजपुरी, हजारीबाग में मगही और संताल में अंगिका बोली जाती है तो मैथिली कहां बोली जाती है?

इसके बाद मामले को सहज करने की कोशिश करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी समूहों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा. लेकिन राजेश ठाकुर की झल्लाहट और तल्खी से एक बात तो साफ है कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा लगातार भोजपुरी, मगही और अंगिका को धनबाद और बोकारो से बाहर करने की घोषणा से कांग्रेस अपने आप को असहज महूसस कर रही है.

पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द,सभी तैयारियां पूरी

पंचायती राज मंत्री आलमगीरी ने कहा है कि सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है, अब यह चुनाव आयोग का तय करना है कि झारखंड में चुनाव कब हो, कब इसकी अधिसूचना निकाली जाय.

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img