बाघमारा पहुंचे पप्पू यादव इंडिया गठबंधन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी

बाघमारा: बाघमारा के लेढीडुमर निवासी अनुज सिंह के घर बिहार जन अधिकार लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो  सह  पूर्णिया के पूर्व सांसद पप्पू यादव पंहुचे।

जहां आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।वही मीडिया से बात करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड सरकार की ईडी के द्वारा अस्थिर भाजपा कर रही है।बिना वजह मुख्यमंत्री को ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है।

राजनीतिक अस्थिरता देश मे सभी जगह है। 2024 लोकसभा, विधानसभा चुनाव में झारखण्ड़ में भी उनकी पार्टी मजबूती के साथ यहां रहेगी।

परिवारवाद कोई मुद्दा नही है।मुद्दा महंगाई,बेरोजगारी, महिला सुरक्षा आदि है।इन सभी को गौण कर भाजपा राम के भरोषे वैतरणी पार करना चाहती है।राम के नाम पर राजनीति नोटनकी नही चलेगी।

उनका काम सेवा करना है।भले वह चुनाव जीते या हारे इससे उनके सेवा भाव मे कोई फर्क नही पड़ेगा।

वही नीतीश कुमार जदयू के फिर से अध्यक्ष बनने पर कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता वह है।वह अध्यक्ष फिर से बने इसमें कोई बुराई नही है।

मीडिया प्रोपगंडा चला कर नीतीश कुमार और इंडिया गंठबंधन को बदनाम करना चाहती है।जो नही चलेगा।
बाबा साहेब के विचारों को रोंदने वाली युवाओं महिलाओं और मजदूरों के दुश्मन वाली भाजपा सरकार को इंडिया गठबंधन आगामी लोस चुनाव में उखाड़ फेकेगी।

नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाकर एक पहली कील ठोक दी गई है।देश में जातीय जनगणना और आरक्षण इंडिया गठबंधन का मुद्दा रहेगा। इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में सफलता प्राप्त करेगी।

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी 

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...