बिहार में शराबबंदी कानून विफल, नेता और पुलिस के संरक्षण में बिक रही जहरीली शराब- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने जारी की 65 शराब माफियाओं की सूची

पटना : जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि सूबे में शराबबंदी कानून को लागू कराने में बिहार सरकार पूरी तरह विफल है. नेता और पुलिस के संरक्षण में खुलेआम जहरीली शराब बिक रही है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर 65 शराब माफियाओं की सूची जारी कर सरकार से कार्रवाई की मांग की.

विपक्ष के घर जाता है शराब का पैसा

जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शराब कांड को लेकर विपक्ष पर भी कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार का विपक्ष सड़कों पर क्यों नहीं उतरता हैं? सिर्फ ट्विटर पर ही क्यों सक्रिय रहता है. इसका चरित्र भगोड़ा है. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार विपक्ष का नेता शराब माफियाओं के साथ चलता है. शराब का पैसा विपक्ष के घर में जाता है. विपक्ष की भूमिका संदिग्ध हैं. सत्ता पक्ष से ज्यादा विपक्ष के लोग अरबों रुपये के शराब के खेल में शामिल हैं.

भाजपा और राजद की जुबान एक है

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य विपक्ष के बहुत सारे लोग जल्द ही शराब के मामले में गिरफ्तार होंगे. विपक्ष कुशेश्वर स्थान में प्रचार करने जाता है, लेकिन शराब पीड़ितों से मिलने नहीं जाता है. बिहार का विपक्ष भगोड़ा है. भाजपा और राजद की जुबान एक हैं. इनका चुनाव ही शराब, जमीन और बालू माफिया के पैसा से होता है. बिहार का प्रमुख विपक्ष भाजपा की भाषा बोलता है.

भाजपा नेता एम्बुलेंस से करते हैं शराब की तस्करी

पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा का चरित्र दोहरा हैं. बिहार की सबसे बड़ी पार्टी जनता को बरगला रही है. जनता का ध्यान भटकाने के लिए गलत बयानबाजी कर रही है. भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल से जानना चाहता हूँ कि विजय गुप्ता कौन हैं, जिसके गाड़ी से आप नौतन गए थे. उन्होंने कहा कि संजय गुप्ता के मोबाइल सर्विलांस पर लेकर मामले की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता एम्बुलेंस से शराब की तस्करी करते हैं. भाजपा अगर शराबबंदी मामले पर गम्भीर है तो उसे विधानसभा का सत्र बुलाकर इसपर परिचर्चा करनी चाहिए.

100 से अधिक लोगों की हुई है मौत

सूबे में जहरीली शराब से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और पूरे मामले में कार्रवाई के नाम पर सरकार खानापूर्ति कर रही है. जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े नेता शामिल हैं. जहरीली शराब कांड पर पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सभी पक्षों (विधायक, सांसद, जिला परिषद अध्यक्ष, मुखिया, सरपंच) की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.

बिहार में है शराब माफिया और भू-माफिया का राज

पप्पू यादव ने कहा कि छोटे पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर कार्रवाई के नाम पर सरकार खानापूर्ति कर रही है. इधर राज्य में विधि-व्यवस्था भी चौपट हो गई है. हर तरफ अपराधियों का तांडव है. बिहार में शराब माफिया और भू-माफिया का राज है.

शराबबंदी से लाखों परिवार उजड़ गए

पप्पू यादव ने कहा कि अगर बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर गम्भीर है तो सबसे पहले विधायिका की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. देसी शराब पर सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है. शराब में शामिल सभी नेताओं पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. हमारी मांग है कि जो शराब पीने वाले सभी नेताओं को चुनाव से वंचित किया जाए. इसके लिए जन प्रतिनिधि कानून में बिहार सरकार संसोधन करें. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शराब बेचने वाले सभी व्यक्ति का आधार कार्ड को निरस्त कर कार्रवाई करे. पप्पू यादव ने कहा कि जदयू के नेता कहते है कि शराबबंदी से कि रोड एक्सीडेंट में कमी आई है. मुझे जदयू नेताओं को इस तर्क पर हंसी आती है. हकीकत में शराबबंदी से लाखों परिवार उजड़ गए हैं. लाखों गरीब लोगों को शराब पीने के मामले में जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट : शक्ति

Big police reform in Bihar- अनुसंधान और कानून व्यवस्था के लिए होगी अलग-अलग टीम, 60 दिनों में पूरा करना होगा अनुसंधान

Bihar E-Pink Bus 2026: बिहार में 5 AC ई-पिंक बसों की...

Bihar E-Pink Bus 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को और बेहतर बनाने की पहल की...

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...