2 दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुंचे तेजस्वी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बोधगया : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज मधुबनी जिले से गया एयरपोर्ट पहुंचे। गया एयरपोर्ट पहुंचते ही राजद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। वहीं इसके पहले तेजस्वी यादव को ‘गार्ड आफ ऑनर’ भी दिया गया। तेजस्वी यादव गया एयरपोर्ट से सीधे बोधगया और रॉयल रेजिडेंसी पहुंचे जहां वह आज रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं अहले सुबह चार जनवरी को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात कर वे उनका आशीर्वाद लेंगे। फिर उसके बाद बोधगया महाबोधि मंदिर जाएंगे और भगवान बुद्ध के दर्शन करेंगे और पूजा करेंगे।

वहीं दोपहर में बोधगया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में पर्यटन विभाग के अधिकारियों टूर ऑपरेटर्स व अन्य लोगों के साथ बैठक करेंगे। वहीं गया एयरपोर्ट पर पहुंचते ही तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री काफी अनुभवी है। अगर ऐसा कोई प्रस्ताव है तो बिहार के लिए अच्छा ही है। हमलोग का मकसद है मिलकर के भाजपा को हराएं और हमलोग पिछले साल अगस्त महीने में एकजुट हुए है, मिलकर आगे की लड़ाई लड़ेंगे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...