Advertisment

धनबाद पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, आज मलिन बस्तियों का करेंगे दौरा

धनबाद : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे जहां उप नगर आयुक्त एवं सफाई कर्मचारियों के ट्रेड यूनियन के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

शुक्रवार को बबन रावत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उसके निराकरण के संबंध में जिले के उपायुक्त एवं नगर आयुक्त के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के कई बस्तियों का दौरा करेंगे। वहां उपलब्ध सुविधाओं और परेशानियों से रूबरू होंगे। वहीं बीसीसीएल, ईसीएल एवं अन्य बड़ी कंपनियों में कार्यरत स्थाई एवं अस्थाई सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को भी दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों संग बैठक करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए आयोग के उपाध्यक्ष ने बताया कि उनका यह चार दिवसीय दौरा देशभर में बाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिस प्रकार से प्रयासरत हैं उनके प्रयास को अमलीजामा पहनाने का कार्य यह आयोग कर रही है।

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...

Malda Rail Mini Pantry Service: वनांचल एक्सप्रेस यात्रियों के लिए बड़ी...

Malda Rail Mini Pantry Service: रेलवे की एक नई पहल से मालदा रेलवे डिवीज़न से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है।...