Breaking : भारत की पहली पारी 153 पर सिमटी, 98 रनों की लीड

न्यूज खेल डेस्क : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। दो टेस्टों मैचों की सीरीज में अफ्रीका टीम 1-0 से आगे है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू हुआ। वहीं यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला है। अगर भारतीय टीम दूसरा टेस्ट जीत जाती है तो सीरीज 1-1 की बराबरी पर हो जाएगी।

बता दें कि आज के मैच में अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका का शुरुआत बेहद खराब रहा। अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों की आगे 55 रनों पर ढेर हो गयी। उसकी पूरी टीम पहली पारी में रन ही बना सकी। मोहम्मद सिराज ने मैच में छह विकेट झटके। जबकि जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट लिए।

वहीं भारतीय पारी भी 153 रनों पर सिमट गई। भारत को 98 रनों की लीड मिली है। भारत की तरफ से विराट कोहली (46), रोहित शर्मा (39) और शुभमन गिल (36) ने दहाई का आंकड़ा पार किया। भारत ने 153 रन रन पर अपना छह विकेट गंवा दिया।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Palamu News: पलामू में 24 घंटे के भीतर छह लोगों की...

झारखंड के पलामू में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की डूबने से जान गई,...

Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल टली,...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की 21 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से आंदोलन शुरू...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सुहाना रहेगा मौसम, सुबह धुंध और...

झारखंड में 21 अक्टूबर को मौसम शुष्क और सुहाना रहने का अनुमान है। रांची में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि छठ...