सेंचुरियन में भारत की धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीका को 113 रनों से दी मात

सेंचुरियन : टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में सेंचुरियन टेस्ट में 113 रनों से करारी शिकस्त दी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की यह लगातार 5वीं टेस्ट जीत है. इसी के साथ भारतीय टीम ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया की नजर दूसरा टेस्ट जीतकर पहली बार साउथ अफ्रीका को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रचने पर है.
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पिछले 4 टेस्ट में लगातार जीत दर्ज की थी. यह 5वीं सफलता रही. इस जीत का सिलसिला साउथ अफ्रीका दौरे से ही शुरू हुआ था. जनवरी 2018 के दौरे पर आखिरी टेस्ट यानी जोहानिसबर्ग में भारत ने साउथ अफ्रीका को 63 रनों से हराया था.

उसके बाद साउथ अफ्रीका टीम ने अक्टूबर 2019 में भारत का दौरा किया था. तब टीम इंडिया ने तीन टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. इस सीरीज का आखिरी मैच रांची में हुआ था, जिसमें भारत ने पारी और 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. अब लगातार 5वें टेस्ट में करारी शिकस्त दी है. सभी 5 टेस्ट में भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में ही रही है.

अब भारतीय टीम की नजर साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर है. यदि टीम इंडिया सीरीज का दूसरा टेस्ट भी जीतती है, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. यह दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से जोहानेसबर्ग में खेला जाएगा. यह मैच जीतने की पूरी संभावना है, क्योंकि यहां खेले गए पिछले टेस्ट में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी.

प्रदर्शनी मैच में रांची प्रेस क्लब ने टाटा स्टील को 40 रनों से हराया

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...