पहली बार पटना पहुंचे एक्टर सौरभ शुक्ला, बोले- बिहार की हो अपनी फिल्म पॉलिसी

पटना : बॉलीवुड के शानदार एक्टर सौरभ शुक्ला पहली बार पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही एक्टर सौरभ ने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि बिहार की अपनी फिल्म पॉलिसी हो जिससे की बहुत फायदा होगा। बता दें कि पटना में हाउस ऑफ वेराइटी स्टूडियो की ओर से छह दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्धाटन एक्टर सौरभ शुक्ला ने की।

सौरभ शुक्ला ने कहा कि पटना में पहली बार आया हूं। पटना के कलाकारों के बारे में जानकर बहुत खुशी मिली। उन्होंने अपने को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि पटना मेरा अपना घर है। जब भी यहां से गुजरेंगे यहां जरूर आएंगे। यहां के कलाकारों को अधिक से अधिक से मौका मिलना चाहिए। बिहार में कलाकारों का इतिहास काफी पुराना है। यहां कला की कमी नहीं है।

एक्टर ने कहा कि कलाकार का कोई लिंग नहीं होता है। सक्रिय होना ही जीवन का नाम है। उन्होंने कहा कि थियेटर को स्वतंत्र होना चाहिए। उन्हें किसी वित्तीय अनुदान पर निर्भर नहीं होना चाहिए। बता दें कि हाउस ऑफ वेराइटी स्टूडियो का कार्यक्रम चार जनवरी से नौ जनवरी तक चलेगा। हाउस ऑफ वेराइटी स्टूडियो के सुमन सिन्हा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रहे थिएटर को फिर से जिंदा करना है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...