अबुआ आवास के लिए आवेदन का अंतिम मौका

रांची: ग्रामीण विकास विभाग ने अबुआ आवास लेने के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका लोगों को दिया है. इसके तहत जिन लोगों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है या आवेदन करने से छूट गये हैं, वे भी आवेदन कर सकेंगे.

इसके लिए विभाग ने अंतिम अवसर के रूप में आठ और जनवरी लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने इस बाबत सभी उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा है.

विभाग ने यह पाया था कि अभी भी बड़ी संख्या में ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं. ऐसे में वे वंचित न रह जायें, इसलिए उन्हें मौका दिया जा रहा है.

सचिव ने लिखा है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अगर प्रखंड या पंचायत स्तर पर आवेदन लंबित मिला, तो इसके दोषी चिह्नित होंगे.

दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. राज्य सरकार अबुआ आवास योजना तीन साल तक चलायेगी. दूसरे साल में वर्ष 2024-25 में 3.50 लाख और तीसरे वर्ष 2025-26 में 2.50 लाख कुल आठ लाख आवासों की स्वीकृति देगी.

अबुआ आवास : इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण बेघरों को आवास दिये जायेंगे.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...