J-TET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन में सुधार का मौका, 31 अगस्त तक करें Correction

 झारखंड जेटेट के आवेदन में गलती सुधारने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी 31 अगस्त तक नाम, जन्म तिथि, पता और विषय समेत अन्य जानकारी बदल सकते हैं।


J-TET 2026 रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी जेटेट के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने परीक्षा आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने का एक अंतिम अवसर दिया है। आवेदन में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, पता और विषय समेत अन्य जानकारी गलत भरने वाले अभ्यर्थी अब उसमें संशोधन कर सकते हैं।

जैक की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, आवेदन सुधार की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

J-TET 2026:लॉगिन आईडी और पासवर्ड से कर सकेंगे Correction

अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार के लिए जेटेट के ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से प्रवेश करना होगा। इसके बाद आवेदन में आवश्यक संशोधन किया जा सकेगा।

जैक ने स्पष्ट किया है कि यह आवेदन में सुधार का अंतिम अवसर है। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में किसी भी तरह का संशोधन करने का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई है।


Key Highlights

  1. जेटेट आवेदन में सुधार की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो गई है।

  2. अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन में Correction कर सकेंगे।

  3. नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, पता और विषय में बदलाव की सुविधा।

  4. सुधार के बाद अंतिम आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रखना अनिवार्य।

  5. 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है।


J-TET 2026:बदलाव के बाद अंतिम आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करना जरूरी

आवेदन में संशोधन करने के बाद अभ्यर्थियों को अंतिम आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। भविष्य में आवेदन से संबंधित किसी तरह का दावा या विवाद होने की स्थिति में संशोधन के बाद डाउनलोड किए गए अंतिम आवेदन प्रपत्र को ही सही माना जाएगा।

इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार करने के बाद अंतिम फॉर्म की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

J-TET 2026:4.40 लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन को देखते हुए जैक की ओर से आवेदन में सुधार का मौका दिया गया है।

जैक ने वर्ष 2024 में आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किया है। अभ्यर्थी इससे संबंधित विस्तृत जानकारी जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देश के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...