Advertisment

JDU पार्टी ने कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर की बैठक

गया : गया शहर के नगमतिया रोड स्थित एक निजी होटल में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 24 जनवरी को पटना में होने वाली जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने किया और मंच का संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि आगामी 24 जनवरी को पटना में आयोजित होने वाली जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह में गया जिला से 23 जनवरी को 20 हजार पार्टी के कार्यकर्ता उस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर की सपनों को साकार करने में लगे हैं। गया जिला के प्रत्येक प्रखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पटना समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी समारोह ऐतिहासिक होगा। बिहार से दो लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। गया जिला पार्टी के हरेक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस कार्यक्रम में भी गया जिला से 23 जनवरी को ही भारी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंचने का काम करेंगे। गया के सांसद विजय मांझी ने गया जिला के जदयू कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने में हर संभव मदद का भरोसा दिया और कहा की समारोह में गया लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में पूर्व एमएलसी रोजिना नाजिश, जिला संगठन प्रभारी राजीव नयन, मणिलाल कुशवाहा, इरशाद अली, पवनदेव चंद्रवंशी, शमशाद साई, प्रदेश महासचिव शौकत अली, द्वारिका प्रसाद,जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, कार्यालय प्रभारी आसिफ जफर, महिला अध्यक्ष देवरानी देवी, प्रदेश सचिव सोनम दास, कुंडल वर्मा, चंदन यादव, अरुण पटेल, जिला उपाध्यक्ष बबन चंद्रवंशी, जितेंद्र दास, ज्योति सिंह, अरविंद वर्मा,पूनम कुशवाहा, धनंजय शर्मा, रौशन मांझी, जितेंद्र पंडित, उत्तम कुशवाहा, सतेंद्र मांझी, गीता, वर्मा, मितंबरा लोहड़े, राजेश शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष, अजीत शर्मा, उदय कुमार, विनोद मांझी, जमीलु रहमान, अरविंद कुमार एवं पार्टी के सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये...

 लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...