वैशाली : महुआ के सिंघाड़ा में ताड़ी पीने के दौरान धारदार हंसुआ से युवक की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। वैशाली पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार के दिशा निर्देश व महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन के नेतृव में महुआ के जाबांज थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने दलबल के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर वैशाली के एक थाना क्षेत्र से घटना के महज कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान हत्यारे के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए हंसुआ भी बरामद किया गया।
प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

















