विवेकानंद जयंती पर पटना में युवा समागम का आयोजन, प्रचार रथ हुआ रवाना

पटना : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मिलर हाई स्कूल के प्रांगण से आयोजित युवा समागम स्थल से प्रचार रथ को रवाना किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और विधायक नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद भ्रष्टाचार के प्रतीक है और उनका परिवार भ्रष्टाचारी है। 1996 से लालू प्रसाद और उनका पूरा परिवार ईडी और सीबीआई को झेल रहा है। यह परिवार आदतन भ्रष्टाचारी है। मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद ने चारा घोटाला किया, जिसके कई मामले में आज वे सजायफ्ता है। जब वे रेलमंत्री थे तो रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हथिया कर घोटाला किया।

चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार पिछले लोकसभा चुनाव में राजद का खाता नहीं खुल पाया था, उसी तरह से इस बार इंडी गठबंधन में शामिल दलों का बिहार में खाता नहीं खुलने वाला है। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि विवेकानंद जयंती के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा समागम का आयोजन किया गया है, इसमें पूरे प्रदेश से हजारों युवा शामिल होंगे। भाजयुमो की ओर से इसकी व्यापक तैयारी की गई है। प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाने वालों में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के साथ सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक नितिन नवीन, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा आदि प्रमुख थे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...