मुजफ्फरपुर : अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुजफ्फरपुर जिलावासियों मैं काफी उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना समेत भजन कीर्तन भी शुरू हो गया है।
मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड अंतर्गत मझौली खेतल पंचायत के डुमरी स्थित हनुमान मंदिर और उसके आसपास के रहने वाले लोगों में जय श्रीराम के नारों के साथ अपने उत्साह को प्रकट कर रहे हैं। साथ ही प्रभु श्रीराम के आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी प्रकट कर रहे हैं।
संतोष कुमार की रिपोर्ट

















