गढ़वा: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ धूम है। पूरा देश राम मय हो गया है। वहीं इस समारोह में शामिल होने के लिए पांच युवकों ने पैदल ही रांची से अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गये। इन युवकों को गढ़वा पहुंचते ही राम भक्तों ने इनका स्वागत किया।
अयोध्या जा रहे युवकों ने बताया कि 10 जनवरी को दस बजे रांची के चनकोपी गांव से पांच युवकों की टोली अयोध्या के लिए चली थी, जो 250 किलो मीटर की यात्रा तय करते हुए गढ़वा पहुंची है। यहां राम भक्तों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद फिर इनकी टोली अयोध्या के लिए निकल पड़ी है।
वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर झारखंड में भी बड़ा उत्साह देखने को मिला है। यहां से भी राम भक्त भगवान राम के प्रति अपने भाव और भक्ति प्रकट करते हुए अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं।

















