विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा : शहर में केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जा रही है जानकारी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के मुशहरी प्रखंड अंतर्गत मझौली खेतल पंचायत के डुमरी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचकर एलईडी के माध्यम से और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी ने लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे जानकारी दी गई। वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आमजन को शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम स्थल पर केद्र सरकार की योजना से संबंधित कई विभाग के स्टाल पर लोग पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और रजिस्ट्रेशन कराया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला गैस योजना का लाभ लेने को लेकर आम जन में उत्साह काफी देखा गया।

मुशहरी प्रखंड के मझौली खेतल पंचायत की रहने वाली लाभार्थी सुशीला कुमारी आयुष्मान भारत योजना का लाभ और कुमार सौरभ किसान सम्मान निधि का लाभ पाकर खुशी जता रहे है और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 देश को विकसित राष्ट्र में शामिल करना है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार की मोदी गारंटी रथ के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...