विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से लोगों को दी जा रही है जानकारी

मुजफ्फरपुर : कोई भी योजना तभी सफल होगी जिसमें जन भागीदारी से जुड़कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके। यह बातें विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव सह विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभारी नोडल अधिकारी संजय कुमार ने मुज़फ्फरपुर जिला के बोचहां प्रखंड के सरफुद्दीनपुर मध्य विद्यालय में आयोजित ग्रामीण आम जन को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी, उज्ज्वला योजना के लाभार्थी और सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थी को लाभ दिया गया। कार्यक्रम में लगाए गए स्वास्थ्य कैम्प में लोगों की जांच के अलावे किसानों को ड्रोन एवं नैनो यूरिया के बारे में बताया गया।

मौके पर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, किसानों और ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ऑडियो एवं वीडियो के जरिए लोगों को दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्म योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना सहित अन्य योजना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। आयुष्मान भारत योजना उज्ज्वला योजना के लाभार्थी ने लाभ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JPSC Exam Controversy: JPSC परीक्षा अनियमितता जांच में बड़ा एक्शन, CID...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID)...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया ब्लॉक के PM SHRI कस्तूरबा गांधी गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में नए दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत करने...

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...