SP ने मानव तस्करी रोधी इकाई बल का किया गठन

गोपालगंज : गोपालगंज में मानव तस्करी के रोकथाम के लिए एसपी सवर्ण प्रभात ने मानव तस्करी रोधी इकाई (एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट) बल का गठन किया है। एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गोपालगंज जिले में एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट का गठन किया गया है। इसमें एक इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी, चार महिला सिपाही और चार पुरुष सिपाही को चयनित किया गया है।

एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट का जो कानून है उसे कड़ाई से पालन कराएगी। जिले में जो बाल तस्करी और मानव तस्करी हो रहा है या उसकी संभावना है। उसे रोकने के लिए हमलोग काम करेंगे। इसके अलावे यहां देखा गया है कि बहुत सारी लड़किया है जो बंगाल से या नेपाल से आकर आर्केष्ट्रा में काम कर रही है। उसका सत्यापन किया जाएगा। ये लड़कियां अपनी स्वेच्छा से काम कर रही है या प्रलोभन देकर या बलपूर्वक कराया जा रहा है। यहां कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैl पुलिस को कई ऐसे शिकायत मिली है कि बल प्रयोग द्वारा किसी को उनकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य करने को विवश करना किया गया है। उनके परिजन खोजते हुए यहां आते है और कुछ लड़कियों को मुक्त भी कराया जा चुका है। ये सारी शिकायते एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट दूर करेगी।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...