तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंशीय पशु से लदा ट्रेलर पुल से नीचे गिरा,40 से अधिक पशुओं की मौत

गुमला: झारखण्ड के गुमला जिला अंतर्गत पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के पास गंजई पुल पर बड़ा हादसा हुआ है।

जहां अवैध तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रेलर पुल के नीचे अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं दुर्घटना में 40 से अधिक पशुओ की मौत हो गई है।

पशुओं के मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में लगभग 100 गोवंश पशु लदे थे। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पालकोट अनिल लिंडा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेलर के नीचे दबे गोवंश पशुओं को निकालने का काम जारी हैं।

घटना की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। ट्रक के पीछे एक के ऊपर एक दो ट्रेलर बनाया गया था और दोनों में खचाखच पशु भरे हुए थे।

गोवंशीय पशु तस्करी :

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पशुओ का कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजने की योजना थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं ट्रेलर के पलटने से चालक को भी गंभीर चोट पहुंची है जिससे उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

इधर घटना सूचना पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे हैं।

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...