Gumla Accident : नशे के हालत में पुल से नीचे गिरने से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…

Gumla Accident : गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडरगांव और मालम के बीच में पुल के नीचे गिरने से जयदीप लकड़ा नामक युवक की पुल के नीचे गिरने से मौत हो गई, जबकि उसका एक और साथी जीतवाहन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों डहुडरगांव के थे और वे दोनों नशे की हालत में थे और हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे।

ये भी पढ़ें- Breaking : प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश ने दिल्ली में जीए मीर और राहुल गांधी से मिले, मंत्रियों के नाम… 

Gumla Accident : शराब के नशे में चला रहे थे बाइक

डहुडरगांव और मालम निवाटोली के बीच पुल के नीचे गाड़ी सहित गिरने से हुई, जहाँ दोनों दोस्तों ने शराब के नशे में बाइक चलाते समय नियंत्रण खो दिया और पुल से नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत चैनपुर थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना के एसआई अशोक कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचित किया।

ये भी पढ़ें- Garhwa Accident : एक के बाद एक टकराई 5 गाड़ियां, विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले… 

हालांकि घटना के बाद मौके पर ही जयदीप की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने के बाद डॉक्टर धर्मनाथ ठाकुर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि जीतवाहन को गंभीर चोटों के साथ सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करें और नशे में वाहन न चलाएं।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...