गिरिराज का लालू पर तंज, कहा- उनके कहने पर उनके विधायक बोलते हैं राम के खिलाफ

पटना : केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने आज एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के कहने पर उनके विधायक राम के खिलाफ बोलते हैं। स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरु समय से कांग्रेस में कांग्रेस का विरोध होते रहा है। नेहरु कहते थे कि हम बाय डिफॉल्ट हिंदू हैं। सोमनाथ वो नहीं गए, सीएम को हड़काया और राजेंद्र बाबू को भी जाने नहीं दिए।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस का डीएनए हिंदू विरोधी है। स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी ने भी वही किया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तो केरल का मुस्लिम संगठन धमका दिया और ये डर गए। राजद विधायक के द्वारा राम मंदिर उद्घाटन समारोह का विरोध करने पर कहा कि लालू यादव जिसको कहते हैं कान में जाकर की तुम बोलो वही ना बोलेगा। खुद कुछ बोलते नहीं है और अपने चेला चपाटी को बोलने के लिए बोलते हैं। ये शुरू से राम विरोधी हैं।

फुलवारीशरीफ नाबालिग बच्चों के साथ गैंगपेर की घटना पर गिरिराज ने कहा कि अगर यह घटना मुस्लिम की बेटी के साथ हुआ होता तो हिन्दुओं का घर तबाह हो जाता। एक बार नवरात्रि में तमाम हिंदुओं को अपना घर छोड़ना पड़ा था। यह फुलवारीशरीफ बड़ी चीज है वहां सर पर टोकरी लेकर बड़े-बड़े लोग जाते हैं। उसी टोकरी के डर से वहां की पुलिस भी रहती है। सीवान के एक मुस्लिम प्रोफेसर के द्वारा मुस्लिम के लिए होमलैंड की मांग करने पर बोले गिरिराज सिंह ने कहा कि होम लैंड तो बन गया पाकिस्तान में वह छूट गए हैं। यहां कोई धर्मशाला नहीं है कि एक रूम मुझे भी दे दें।जनसंख्या नियंत्रण कानून भी होगा सब कुछ होगा।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...