CM नीतीश ने खोले सारे दरवाजे, संयोजक पद को कहा ना

पटना : इंडिया गठबंधन की आज वर्चुअल मीटिंग हुई। जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, एनसीपी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और मार्क्सवादी नेता सीताराम येचुरी सहित 14 पार्टी के नेता शामिल हुए। वहीं पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए।

वहीं आज के बैठक में संयोजक और सीट शेयरिंग जैसी मुद्दों पर बातचीत हुई। करीब दो दिनों से मीडिया में यह खबर चल रही थी कि नीतीश कुमार संयोजक बन सकते हैं। गठबंधन की बैठक में उन्हें संयोजक बनाने का प्रस्ताव लाया गया था लेकिन नीतीश ने इसको पूरी तरह से खारिज कर दिया। नीतीश ने साफ तौर पर कहा कि मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। सीटों पर समझौता सबसे बड़ी चुनौती है। नीतीश ने कहा कि कांग्रेस से ही कोई संयोजक बने। बता दें कि नीतीश ज्यादा देर तक मीटिंग में बात भी नहीं की।

बता दें कि आज की बैठक में बाद यह कहा जा सकता है कि सीएम नीतीश कुमार ने अपना विकल्प खोल रखा है। चाहे वह एनडीए गठबंधन के साथ जा सकते हैं या फिर इंडिया गठबंधन में बने रह सकते हैं। ये तो आने वाला समय ही बताएगा। नीतीश की राजनीतिक करियर की बात की जाए तो कुछ भी हो सकता है। उन्हें पलटू राम भी कहा जाता है। नीतीश कुमार तो रातों रात सरकार बदल देते हैं। कभी भाजपा के साथ तो कभी राजद के साथ गठबंधन करके सरकार और सीएम बन जाते हैं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...