Advertisment

कोंच प्रखंड प्रमुख मणी देवी अपनी कुर्सी बचाने में रही सफल, गाजे बाजे के साथ निकाला जुलूस

गया : कोंच प्रखंड प्रमुख मणी देवी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही। पिछली बार से इस बार और ज्यादा संख्या में पंचायत समिति सदस्यों ने अपना समर्थन मणी देवी को दिया है। दुबारा प्रखंड प्रमुख बनने से इनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया है। इसी को लेकर शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ रोड शो निकाला गया। जिसकी शुरुआत पंचानपुर से की गई। विजय जुलूस पंचानपुर से निकल कर अहियापुर होते हुए कोंच प्रखंड कार्यालय पहुंचा जहां पर लोगों ने मणी देवी और उनके पुत्र लोजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर टिकारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कमलेश कुमार ने कहा कि उनके द्वारा वैसे क्षेत्रों में विकास का कार्य किS गए हैं जो सदियों से पिछड़ा हुआ था। जाति-पाती और धर्म सम्प्रदाय का वगैर भेदभाव किए समान रूप से पिछड़े इलाकों को विकसित किया गया है। यही वजह है कि अधिकांश पंचायत समिति सदस्यों ने उनको समर्थन दिया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये...

 लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...