Advertisment

प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार धनबाद पहुंचें बन्ना

धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना के दौरान तो वहां लोगों का हालचाल जानने नहीं गये। लेकिन आज वो जिले के दौरे पर हैं।  यहां वे एक बैठक में शामिल होगें, साथ ही शहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल का भी दौरा भी कर सकते हैं।  कोरोना के दूसरी लहर के दौरान शहर से दूर रहने के कारण बन्ना गुप्ता विपक्ष के निशाने पर रहे थें। आज धनबाद पहुंचते ही बैंक मोड़ चेम्बर कार्यालय में जिला चेम्बर से जुड़े व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया और व्यवसायियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए शहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने एवं एसएसएलएनटी अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग की। इसके साथ ही जिले में व्यवसायी वर्ग को कोविड टीकाकरण में हो रही परेशानियों से भी अवगत कराया और इसके लिए दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। व्यवसायियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और कहा कि जब तक वो मंत्री हैं तब तक किसी भी रंगदार या  भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों से डरकर व्यवसाय करने की आवश्यकता नहीं है। व्यवसायी इमानदारी पूर्वक अपना व्यवसाय करें, वे व्यक्तिगत रूप से उनके साथ हैं।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...