Accident : बस ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को मारी टक्कर, 1 की मौत

आरा : बस ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को मारी टक्कर – जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बंगाल स्थित रघुनीपुर मोड के समीप शनिवार की दोपहर बेलगाम सवारी बस ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक जय प्रकाश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका चचेरा भाई रमेश कुमार आंशिक रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा।

बस ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को मारी टक्कर – 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार अपने पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को गिरफ्तार कर उक्त बस को भी जब्त कर लिया है। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के बिछियांव गांव निवासी राजेश सिंह का 27 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश सिंह है एवं वह पेशे से किसान था। जबकि आंशिक रूप से जख्मी उसी गांव के निवासी शिव पुकार सिंह का 24 वर्षीय पुत्र व मृतक का चचेरा भाई रमेश कुमार है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...